.





Kirti Agrawal is an entrepreneur, pioneer of “Udaan” which promotes women with small business and gives them the opportunity to grow and learn. She started with around 9-8 women in the year 2019 and now it has grown up to 1000 women. She is also a keto diet specialist and a chef, she has won a national award in Jaipur with 29 different awards nationally and internationally. With all of this she also owns her own business. She is an amazing mother, wife, daughter, sister, friend and a role model for so many people today.
महिलाओ को उडान देनेवाली कीर्ती अग्रवाल
मंजिले उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,
आसमान और पंखों से कुछ नहीं होता, सपनों में उड़ान होनी चाहिए
विश्व की जननी महिला के अंदर कुछ ना कुछ अलग क्षमताये होती है, सिर्फ उन्हे अवसर मिलना चाहिये। ऐसी ही सर्व साधारण घर की महिलाओ को उनकी क्षमता सिद्ध करने हेतू मौका देकर उद्यमशील नारी शक्ती को सक्षम करने के महान कार्य मे खुदको समर्पित करने वाली जालना शहर की कीर्ती शिवप्रसाद अग्रवाल महिलाओ की ” आयकॉन ” बनी है।
बचपन से ही माता- पिता की आर्थिक परिस्थिती कमजोर रहने के कारण संघर्ष करने का हुनर कीर्ती अग्रवाल को विरासत मे प्राप्त हुआ, इसके चलते उन्होने छोटे _छोटे काम करके घर की जिम्मेदारी उठाई।
पेंटिंग, रंगोली ,खाना बनाना, कविता लिखना ऐसे हुनर की देन होकर भी मौका नहीं मिला , उनका टॅलेंट वेस्ट जाने का दु: ख उनमे था। तभी से अपने जैसे हुनर वाली महिलाओ का टॅलेंट, स्कील, का सही उपयोग हो, उन्हे कामयाबी मिले इसलिए काम करूंगी ऐसा कीर्ती अग्रवाल ने मन में निश्चय कर लिया था. और इसकी शुरुवात उन्होंने खुद से की।
साक्षात माता अन्नपूर्णांका वरदान प्राप्त कीर्ती अग्रवाल ने खाना बनाने की कला को अधिक रूप से विस्तारित किया। जिसके चलते आज नॅशनल ही नही इंटरनॅशनल लेवल तक, उनके किटो डायट, अलग- अलग रेसिपी के क्लासेस चलते है। मास्टर शेफ जैसी नॅशनल लेवल की स्पर्धा मे उन्होने अपना टॅलेंट को सिद्ध करके बताया। विभिन्न क्षेत्र से 29 पुरस्कार कीर्ती अग्रवाल को प्राप्त हुए।
कीर्ती अग्रवाल का कहना है
25 दिसंबर 2019 को 08 से 10 उद्यमी महिलाओ के साथ ” उडान ग्रुप ” को स्थापित, कर जिसके जरिये कोरोना महामारी, लॉकडाऊन ऐसे संकट के समय महिलाओ को रोजगार मिला । जिससे कई लोगों के परिवार को सहारा भी मिला ,
कीर्ति अग्रवाल बिना किसी कमिशन का यह काम करती है, उड़ान ग्रुप महिलाएं उन्हें दीदी के ही नाम से जानती है, जो हमेशा उनके साथ हर वक़्त खड़ी रहती है, जैसे उड़ान की परछाई हो।
उड़ान ग्रुप को जालना में छोटा गूगल ही कहकर बुलाते है ,उनके सेल्स बढ़ाने को उड़ान ने 2 सेल्स एग्जिबिशन भी रखे है और हर साल रखेंगे,और एग्जिबिशन को अभूतपूर्व सफलता मिली है
कीर्ती अग्रवाल ने बताया की ” उड़ान एक कदम सफलता की और ” इस कोशिश को लेकर आगे बढ़ता
जिनकी बाहर कोई पहचान नही है ऐसी महिलाओ द्वारा बनाई हुई चीजे, सेवा कार्य को सोशल मीडिया के जरिए ग्राहको तक पहूचाया जाता है, घरकाम, मेस, ब्युटीपार्लर, डान्स, स्पोर्ट्स, शैक्षणिक क्लासेस, होम मेड, हर्बल, प्रॉडक्ट, इसके अतिरिक्त भी कई जानकारियां दी जाती है. ग्राहक अपनी जरूरतों के हिसाबसे सेवाओ का फायदा लेते है.
10 सदस्यो के साथ शुरू हुआ उडान ग्रुप को जालना के साथ औरंगाबाद ( संभाजीनगर) पूना, अकोला मे भी धीरे- धीरे बढावा मिल रहा है!
आज 930 महिलाएं है,जिसमे 700 से अधिक साहसी महिला सदस्य सुचारू रूप से कार्यमग्न होकर बिझनेस बढा रही है. ये कारवा दिन ब दिन ऐसा ही बढाने के लिए “उडान ग्रुप” हमेशा तैयार रहेगा ऐसा विश्वास कीर्ती अग्रवाल ने व्यक्त किया.
तू चल तेरे वजूद की समय को तलाश है


Leave feedback about this